Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो बारिश से नदियां उफान पर आ गईं हैं।
ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पार बह रही है। वहीं नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने तुरंत ही अलर्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर चल रहा है। हरिद्वार में गंगा सुबह 6:00 बजे चेतावनी स्तर 293 मीटर से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई थी। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। बीती देर रात से हो बारिश से लालढांग क्षेत्र की गंगा सहित सभी बरसाती नदियां ऊफना गई हैं। आगे पढ़िए
गंगा कांगड़ी और गाजीवाली गांव से सट कर बह रही है, वहीं बरसाती रवासन नदी भी ऊफान पर है।हरिद्वार में गंगा के खतरे के निशान पर बहने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी किनारे जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर गंगा किनारे रहने वाले लोगों की शिफ्टिंग की भी तैयारी की जा रही है। गंगा के जल स्तर में सुबह हुई बढ़ोतरी की सूचना पर एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा ने भीमगौड़ा, चण्डी पुल, बैरागी कैम्प आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी में न जाने व किनारे से दूर रहने को निर्देशित किया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।