Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड क लिए एक दुखद खबर है। 19 गढ़वाल राइफल में तैनात अखिल नेगी का राजस्थान में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया।
अखिल नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल के रहने वाले थे। आजकल उनकता परिवार नैनीताल जिले के रामनगर में रह रहा है। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी निधन हो गया है। जब उनका निधन हुआ तो वो राजस्थान में तैनात थे। अखिल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर उससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार के रहने वाले अखिल नेगी की उम्र महज़ 23 साल थी। उनकी तबीयत ड्यूटी के दौरान ही अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे रामनगर में शोक की लहर है।