केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग (Kedarnath Helicopter Service Ticket Booking) शुरू होने जा रही है। आप भी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस का किराया (Kedarnath Helicopter Ticket Pricing) जान लीजिए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Kedarnath Helicopter Service Ticket Booking Pricing
रुद्रप्रयाग: अभी तक दस लाख बीस हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं. मॉनसून सीजन भी चल रहा है, लेकिन यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. भारी बारिश के कारण सड़कें भी बंद हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
Kedarnath Helicopter Service Ticket Booking
दो माह का समय और बचा है और उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। अनुमान ये है कि इस बार यात्रा का आंकड़ा 13 लाख पार कर जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां की गई हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू होने वाली है। आपको केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस के टिकट का रेट भी बता देते हैं। Kedarnath Helicopter Ticket Pricing फाटा से केदारनाथ वन वे के लिए 2360 रुपये किराया है
फाटा से केदारनाथ राउंड ट्रिप के लिए 4720 रुपये किराया है
सेरसी से केदारनाथ वन वे के लिए2340 रुपये किराया है
सेरसी से केदारनाथ राउंड ट्रिप के लिए 4680 रुपये किराया है
गुप्तकाशी से केदारनाथ वन वे के लिए 3875 रुपये किराया है
गुप्तकाशी से केदारनाथ राउंड ट्रिप के लिए 7750 रुपये किराया है..आगे पढ़िए
Kedarnath Helicopter Booking 5 september
दरअसल केदारनाथ में दो चरण की यात्रा संपन्न हो गई है। अब प्रशासन तृतीय चरण की यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। इस बार देखने को मिला है कि बरसात में भी तीर्थयात्रियों के केदारनाथ आने का सिलसिला जारी रहा। अब बरसात खत्म हो जाएगी तो उसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच सकते हैं। मौसम खुलने के बाद केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को संचालन भी पांच सितंबर से दोबारा शुरू हो जाएगा। 5 सितंबर तक सभी हेली सेवाएं केदारघाटी में लौट आएंगी। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभी तक 10 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। अब अनुमान ये है कि इस बार यात्रा का आंकड़ा 13 लाख पार कर जाएगा।