Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
24 अगस्त और 25 अगस्त को मौसम विभाग द्वारा देहरादून में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के अलावा बागेश्वर में भी भारी बारिश से नुकसान हो सकता है। येलो अलर्ट का अर्थ है कि संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावनाएं हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा छोटी नदियों और नालों के पास रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें। देहरादून जनपद में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए, जिलाधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए, अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर बने रहेंगे, तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।