उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड: बाप ने 2 साल की बेटी का गला ब्लेड से काटा, खेत में मिली लाश

जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो डर से कांप उठा। हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल था कि आखिर बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे इतनी खौफनाक मौत दी गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
2 year old girl murder haridwar: Father killed daughter in haridwar
Image: Father killed daughter in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में हैवानियत की सारी हदें पार कर 2 साल की मासूम की हत्या कर दी गई।

Father killed daughter in haridwar

हत्यारे ने मासूम का गला ब्लेड से काटा हुआ था। बच्ची की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो डर से कांप उठा। हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल था कि आखिर बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे इतनी खौफनाक मौत दी गई। मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने हत्या का शक पिता पर जताया है, फिलहाल आरोपी फरार है। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग की है। जहां दोपहर में एक किसान ने अपने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। जबकि घटनास्थल से ब्लेड, दो मोबाइल फोन, जूते और शर्ट मिली।

हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद ये भी पता चल गया कि बच्ची किसकी है। छानबीन में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बच्ची बागपत के टिकरी गांव अपने पिता कुलदीप के साथ रहती थी। कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है। कुलदीप बिजनौर की रहने वाली शबाना के साथ पिछले 4 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। शबाना भी सिडकुल में ही काम करती है। बच्ची भी उन्हीं की है। वहीं पुलिस ने शबाना से संपर्क किया तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसका कुलदीप से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद शबाना अपने घर बिजनौर आ गई, जबकि बच्ची कुलदीप के साथ ही थी। शबाना का कहना है कि कुलदीप ही बच्ची का हत्यारा हो सकता है। फिलहाल कुलदीप फरार है, पुलिस प्रारंभिक जांच में उसे आरोपी मानकर उसकी तलाश में जुटी है।