नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल पुलिस भी सतर्क हो गई है। पढ़िए nainital weather alert 24 august
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Heavy rain likely in Nainital district on August 24
नैनीताल: मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जी हां देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
nainital weather alert 24 august
मौसम के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने भी लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि संवेदनशील इलाकों मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। कहीं-कहीं पर राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न तथा कटाव होने के साथ पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना जतायी गयी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें। किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुके। अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें। आगे पढ़िए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत अपील की गई है कि छोटी नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। आंधी तूफान तथा भारी वर्षा के समय आवागमन के दौरान सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें। जनपद के समस्त अधिकारी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी पुलिस आपदा प्रबंधन टीम एवं SDRF टीम को मय आपदा उपकरणों के अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया है। आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 मैं संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं