Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता और बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है।
यहां पर एक पिता ने अपने 2 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। हैवान पिता ने अपनी बच्ची का गला ब्लेड से काट कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गया। आरोपित व्यक्ति बागपत का निवासी है और बिजनौर के एक मुस्लिम महिला के साथ कई सालों से लिव इन रिलेशन में रह रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बच्ची को लेकर जो झगड़ा हुआ जिसके बाद व्यक्ति ने पहले बच्ची की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद अपने आप को भी चोट पहुंचाई। बीते मंगलवार की दोपहर को झाड़ियों में कुछ राहगीरों ने उस बच्ची का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस मामले में सूचित किया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त करने के लिए फोटो के आधार पर पहचान कराई और तब सामने आया कि बच्ची बागपत के टिकरी गांव निवासी कुलदीप की थी वह सिडकुल क्षेत्र में रहकर गाड़ी चलाता है और फैक्ट्री में काम करने वाली बिजनौर की एक मुस्लिम महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहता आ रहा है। जब पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया तो महिला ने बताया कि कुलदीप और उसके बीच बच्ची को लेकर विवाद हुआ था और 3 दिन पहले झगड़े के बाद कुलदीप अपनी बच्ची को लेकर चला गया था और महिला भी वापस बिजनौर आ गई थी। अभी तक की पड़ताल के बाद पुलिस यह मान रही है कि कुलदीप ने पहले बच्ची की हत्या की और उसके पास खुद भी ब्लेड से हमला कर अपने आप को जख्मी कर दिया। वहीं आसपास के इलाके में बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों के बीच में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारे कुलदीप को गिरफ्त में ले लिया गया है।