उत्तराखंड: हत्यारा पिता बोला- बेटी को मुस्लिम बनाना चाहती थी मेरी पत्नी, इसलिए मार डाला

आरोपी पिता का कहना है कि पत्नी उस पर बेटी को मुसलमान बनाने का दबाव बना रही थी। इसी डर के कारण उसने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
haridwar father daughter murder: statement of father who killed daughter in haridwar
Image: statement of father who killed daughter in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में मंगलवार को 2 साल की मासूम की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

father killed daughter in haridwar

बच्ची का शव झाड़ियों में मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि बच्ची का कत्ल उसके पिता ने ही किया है। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आखिरकार बच्ची के पिता को भी ढूंढ निकाला। वो डालूवाला गांव में लहूलुहान हालत में मिला। पूछताछ में आरोपी ने पेन से अपना बयान लिखकर अपना जुर्म कबूला, साथ ही बेटी की हत्या करने की वजह भी बताई। उसने बताया कि पत्नी कहीं उसकी बेटी को मुस्लिम न बना दे, इसीलिये उसने बच्ची की हत्या की और फिर खुद को भी मारने का प्रयास किया। बता दें कि मंगलवार को सिडकुल के खारा टीरा इलाके में एक बच्ची का लहूलुहान शव मिला था। जांच में पता चला कि जिस स्थान पर बच्ची की लाश मिली है उस स्थान पर एक व्यक्ति को भी देखा गया था, जो लहूलुहान था।

बुधवार को पुलिस ने बच्ची के पिता कुलदीप निवासी टिकरी बागपत को पकड़ लिया। कुलदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

haridwar live in relationship murder case

पूछताछ में उसने बताया कि वो हरिद्वार haridwar में 3 साल से एक मुस्लिम युवती के साथ लिव इन live in relationship में रहता आ रहा था। कुलदीप का कहना है कि उसकी पत्नी बेटी को मुस्लिम बनाना चाहती थी, वो इसके लिए कुलदीप पर लंबे वक्त से दबाव बना रही थी। कुछ दिन पहले वो बच्ची को लेकर अपने गांव चली गई थी। तब कुलदीप बच्ची को छीनकर अपने साथ ले आया था। उसे डर था कि कहीं पत्नी बेटी को मुसलमान न बना दे, जिस कारण उसने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। बेटी को मारने के बाद कुलदीप ने खुदकुशी का प्रयास भी किया, उसकी हालत गंभीर है। उधर पुलिस ने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार आने पर आरोपी से हत्याकांड के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।