मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़िए Uttarakhand Weather update 25 to 29 August
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather update 25 to 29 August
चम्पावत: प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। बीते हफ्ते देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में आपदा का मंजर देखने को मिला। लोग बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच मौसम विभाग ने भी एक बड़ी खबर दी है।
Uttarakhand Weather update 25 to 29 August
मौसम विभाग द्वारा जारी वेदर बुलेटिन के मुताबिक अगले 5 दिन उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। आज और कल पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 27 अगस्त और 28 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 अगस्त को नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ चंपावत जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चट्टाने गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती है।
इस वक्त देश के कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है। उत्तराखंड में भी बारिश के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आसमानी कहर से गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जैसे जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। बरसात के दौरान आप भी जरूरी सावधानियां बरतें। इन दिनों नदी-नालों से दूर रहें। इनमें नहाने से परहेज करें। सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें। तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें। संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें। घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें, साथ ही आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें। भूस्खलन क्षेत्रों के करीब न जाएं। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें। नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है। ऐसे में आवाजाही करना जोखिम भरा हो सकता है। लोग सावधान रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather update पढ़ते रहें।