Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के करौंदी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने स्कूल में ही छात्रों के बाल काट दिए।
दरअसल शिक्षक के कई बार कहने के बावजूद छात्रों ने अपने बाल नहीं कटवाए थे। इससे नाराज होकर शिक्षक ने हाथ में कैंची लेकर खुद ही बच्चों के बाल काट दिए। इसके बाद क्या होना था? अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस को इस बारे में खबर दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने थाने में भी हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों शिक्षक ने बच्चों के बाल बड़े होने पर उनको फटकार लगाई थी। बार बार कहने के बाद भी बच्चों ने बाल नहीं कटवाए, तो शिक्षक का पारा चढ़ गया। 7 बच्चों को क्लास से बाहर बुलाकर उनके बाल कैंची से काट डाले। पुलिस ने सहायक अध्यापक अशोक सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक के पास से एक पॉलीथीन के अंदर बाल और एक टूटी हुई कैंची बरामद हुई है.