Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।
पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि संजना अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 22 वर्ष की संजना दास जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्राथमिक पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है मगर फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। आगे पढ़िए...