गढ़वाल से दुखद खबर: एक ही गांव की दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, दोनों की हालत नाजुक

टिहरी गढ़वाल के कुड़ी गांव की दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया है। जिससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
tehri garhwal kuri village guldar : Leopard attack on two women of Kudi village of Tehri Garhwal
Image: Leopard attack on two women of Kudi village of Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है।

Leopard attack on women in Kudi village Tehri

अब खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है। यहां दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया है। जिससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में भर्ती किया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कुड़ी गांव में कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई थी। इसी दौरान जब वो कैडीगाड़ तोक के पास पहुंची, तो झाड़ियों में छुपे गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले के बाद महिलाएं शोर मचाने लग गई। महिलाओं की चीख सुनकर साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। काफई लोगों के आने के बाद गुलदार वहां से भाग गया।घायल महिलाओं के नाम जमुना देवी और रेखा देवी बताया जा रहा है। दोनों कुड़ी गांव की ही रहने वाली हैं। गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं।