देहरादून समेत 7 जिलों में 3 दिन होगी मूसलाधार बारिश, लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़िए uttarakhand weather update 27 august
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 27 august: uttarakhand weather update 27 august
Image: uttarakhand weather update 27 august

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है मौसम विभाग ने जताई है और आने वाले 3 दिनों तक मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

uttarakhand weather update 27 august

आज यानी कि शनिवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 को देहरादून, टिहरी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं बात की जाए कल यानी कि 28 अगस्त की तो कल भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। 2 8 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 29 को नैनीताल, दून, पौड़ी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 30 को भी मौसम का मजाक बरकरार रहेगा और पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर आने वाले 3 दिनों तक उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और ऐसे में लोगों से अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलने से बचें और पहाड़ों पर वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।