उत्तराखंड में बीच सड़क पर मचा कोहराम: भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत , 37 लोग घायल

किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत, 37 लोग हुए घायल, गुरुद्वारा में मत्था टेकने और लंगर खाने निकले थे साथ
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kichha Tractor Trolley hadsa 8 death: Tractor trolley truck collision in Kichha 8 deaths 37 injured
Image: Tractor trolley truck collision in Kichha 8 deaths 37 injured

किच्छा: उत्तराखंड में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

Tractor trolley truck collision in Kichha 8 deaths

किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत और 37 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बता दें कि शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। आगे पढ़िए

चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोगों के बीच में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है। वहीं बरेली जिले से भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स भेजी गई। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है और पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा चुका है और मृतकों की पहचान की जा रही है।