उत्तराखंड: 7 जिलों में आज और कल होगी मूसलाधार बारिश, लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने बताया कि कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी का आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। पढ़िए uttarakhand weather update 28 august
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 28 august: uttarakhand weather update 28 august
Image: uttarakhand weather update 28 august

देहरादून: उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया है।

uttarakhand weather update 28 august

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से प्रदेश में फिर से वर्षा की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज के साथ बौछार की संभावना जताई है। 28 व 29 अगस्त को नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर समेत 7 जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क किया गया है। कुमाऊं मंडल में नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि गढ़वाल मंडल में देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पर्वतीय जिलों का सफर आवश्यक होने पर ही साधानी पूर्वक करने और साथ ही में आवागमन में सावधानी बरतने, नाली नालों के करीब नहीं जाने की अपील की है।