Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
संजना अपने घर में फंदे से लटकती पाई गई थीं। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण हैंगिंग ही आया है। ऐसे में एक तरह से आत्महत्या की पुष्टि हुई है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर संजना के जीवन में ऐसी कौन सी उथल-पुथल चल रही थी, जिसने उन्हें जान देने पर मजबूर कर दिया। संजना राज जौनसार की उभरती लोक गायिका थीं। गुरुवार को नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित एक मकान में उनका शव ग्रिल के सहारे फंदे से लटका मिला था। पुलिस संजना को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही संजना की मौत हो चुकी थी। संजना राज 22 साल की थीं। पुलिस जांच में पता चला कि बीते दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रह रहा था।
संजना की मौत के बाद पुलिस ने उनके साथी अंकित से भी पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। संजना ने साल 2009 में गायिकी के क्षेत्र में कदम रखा था, तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। यूट्यूब पर अपलोड किए गए उनके गीत देवा बिजिटा, लोक हारुल, तेरी शादी री चिठ्ठी और साथो की अनामिका जैसे गीतों को हजारों लोगों ने देखा और सराहा। संजना बेहद हंसमुख स्वभाव की थीं। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी विवाद के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।