Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से नदी नाले उफान पर है। इस बीच नैनीताल के हल्द्वानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था लेकिन दाह संस्कार के दौरान जलती हुई चिता गौला नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि नदी में जलती चिता के साथ ही तीन शव बह गए है। आपको बता दें कि रविवार को पहाड़ाें में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर 15 हजार क्यूसेक पार कर गया। जब हल्द्वानी के रानीबाग के चित्रशिला घाट पर लोग शवों को जला रहे थे, तभी जल स्तर बढऩे से तीन शव बह गए। इसमें एक जलती चिता भी बह गई है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगे देखिए वीडियो
गौरतलब है कि पहाड़ों पर बरसात से नदी का जलस्तर लगातार बढ़-घट रहा है। जिस कारण नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से नदी के आसपास और वहां नहाने न जाने की अपील की जा रही है।