Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती घोटाले UKSSSC Paper Leak को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है लेकिन बीजेपी ने इसके विपरीत नया कदम उठाया है।
बीजेपी ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक और भर्ती घोटाले के बारे में बयान देने के लिए सलेक्टेड लोग ही आगे आएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन ने बयानबाजी पर विराम लगाते हुए पार्टी नेताओं को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। खासतौर पर विधायकों को घोटाले से संबंधित विषय पर बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मीडिया से बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देश के अनुरूप जिन प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट को इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत किया गया है, वो भी पार्टी लाइन के अनुरूप ही अपना बयान देंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और मीडिया प्रवक्ताओं को ये दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि पार्टी लाइन के अनुरूप ही उनके द्वारा मीडिया में अपना वक्तव्य दिया जाएगा।