Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक महिला ने अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाकर अपनी विधवा पेंशन बनवा ली। यह महिला पिछले नौ वर्षों से पेंशन ले रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला और उसकी पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। काशीपुर के काजीबाग निवासी उबेदुर्रहमान ने इल्जाम लगाया कि उनके जानकर इकबाल की बीवी और बच्ची ने उनका फर्जी प्रमाणपत्र बना कर उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने अधिवक्ता मो. अलीम के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि मोहल्ला कटोराताल निवासी उनकी पत्नी खैरुलनिशा व बेटी अंजुम इकबाल कटोराताल की रहने वाली हैं। आरोप है कि पेंशन पाने के लिए उसने खुद को विधवा दर्शाकर पेंशन का फॉर्म भरा। आरोप है कि अंजुम इकबाल कंप्यूटर की अच्छी जानकार है।
खैरुलनिशा ने अपनी पुत्री अंजुम के साथ मिलकर अपने पति इकबाल का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर लिया और विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर वर्ष 2013 से अपनी पेंशन स्वीकृत करा ली जबकि उसका पति इकबाल आज भी जीवित है और कबाड़ का काम करता है। खैरुलनिशा वर्ष 2013 से विधवा पेंशन ले रही है। 17 जुलाई 2018 को उसने फिर से अपनी पेंशन का सत्यापन करा लिया। इस संबंध में उसके जिला प्रोवेशन अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने भी जांच में मामला सही पाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उबेदुर्रहमान ने खैरुलनिशा और उसकी बेटी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।