Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: यह बात सच है कि उत्तराखंड विधानसभा में भर्ती प्रकरण से बीजेपी की साख को नुकसान पहुंचा है। अब माना जा रहा है कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी से और भी विकेट गिर सकते हैं।
जी हां दिल्ली आलाकमान उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण से बेहद नाराज है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले मामले का बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। खबर है कि पीएम मोदी और अमिता शाह इस प्रकरण से बेहद नाराज हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच देर रात इस मामले पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान पूछा गया कि आखिर इस मामले में शामिल कौन है। आगे पढ़िए
इसी के साथ एक सबसे बड़ी खबर यह सामने आई है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिल्ली तलब किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले का पार्टी संज्ञान ले रही है और अब माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उनका कहना है कि पार्टी अपनी छवि को लेकर सजग है और किसी के ऐसे कृत्य से पार्टी नुकसान नहीं उठाएगी। तो कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण मामले से बीजेपी आलाकमान बेहद नाराज है और जल्द ही बीजेपी का कोई विकेट गिर सकता है।