Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
यहां पर दिल्ली के एक कंपनी के मालिक ने दरिंदगी दिखाते हुए सबसे पहले महिला कर्मचारी को जबर्दस्ती शराब पिलाई, फिर उसका दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने युवती को अपने दोस्त के आगे परोस दिया और उन्होंने भी लड़की के साथ रेप किया। दरअसल आरोपी अनिल कुमार की दिल्ली में कंपनी है। कंपनी का स्वामी आरोपी अनिल कुमार स्क्रैप का कारोबार करता है। उसकी फूड प्रोडेक्ट रिसाइकिल करने की फैक्ट्री है, लेकिन स्क्रैप के ठेके भी वह लेता है। स्क्रैप की डील की बात कहकर ही वह युवती को हरिद्वार लाया था। आरोपी अनिल कुमार के दिमाग में दुष्कर्म की प्लानिंग काफी पहले से ही चल रही थी। पहले दिन 27 अगस्त को उसने होटल के कमरे में दुष्कर्म का प्रयास किया मगर तब वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और तब उसने हरिद्वार में अगले दिन फ्लैट में बेतहाशा शराब पिलाकर अपने मकसद को अंजाम दे डाला। यही नहीं बेसुध हो गई महिला कर्मचारी को उसने अपने दोस्त के भी हवाले कर दिया। दो साल से निजी कंपनी में नौकरी कर रही युवती को रत्ती भर इल्म नहीं था कि उसका बॉस ही उस पर गंदी नीयत रखता है। पुलिस की मानें तो युवती को उसके बॉस ने सुनियोजित तरीके से शराब पिलाई जिससे की उसे होश नहीं रहा। युवती के बेसुध होने के बाद ही आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार के मुताबिक आरोपी कंपनी स्वामी ने दिल्ली में ही दुष्कर्म की योजना बना ली थी। उसने होटल के कमरे में भी युवती को उसके साथ में रुकने की बात कही थी लेकिन युवती ने मना कर दिया था। जिसके बाद आरोपी और उसके दोस्त ने युवती को फ्लैट में रुकने के लिए राजी किया। और जैसे-तैसे युवती को शराब पीने के लिए भी राजी किया, जिसके बाद आरोपी ने पहले खुद दुष्कर्म किया, फिर उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। युवती जब सुबह उठी तो सबसे पहले उसने अपनी मां और बहन को घटना के बारे में बताया और युवती ने अपना कमरा अंदर से बंद किया। बाद में युवती की मां, भाई और जीजा उसे लेने हरिद्वार पहुंचे तब जाकर युवती बाहर आई। वहीं पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।