Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड राज्य में नए जिले बनाए जाने की बातें यूं तो हर बार होती हैं लेकिन इस बार लग रहा है कि धामी सरकार इस मामले को लेकर प्लानिंग में जुट गई है।
कभी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उत्तराखंड में कुछ नए जिले बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से अब तक हर सरकार के कार्यकाल में ये चर्चाएं होती रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नए जिले बनाए जाने को और अधिक बल दे दिया है। आपको याद होगा कि हाल ही में भाजपा संगठन ने प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिले की घोषणा की थी। अब सरकार नए जिलों के गठन को लेकर भी विचार विमर्श करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात को लेकर भी संकेत दिया है कि प्रदेश में लंबे समय से नए जिले की मांग की जा रही थी क्योंकि राज्य गठन इसी वजह से ही किया गया था। ताकि प्रदेश का विकास हो सके ऐसे में अगर प्रदेश का सही ढंग से विकास करना है तो जिलों के विस्तार करने की जरूरत है। आगे पढ़िए
आपको बता दें कि रुड़की, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत को जिला बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। ये मांग काफी वक्त पहले से उठती चली आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में बीते लंबे समय से नए जिलों की मांग उठती रही है जिसे देखते हुए अब जनप्रतिनिधियों व सामाजिक एक्टिविस्ट से भी सरकार राय मशवरा करेगी।