केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग में जबरदस्त उछाल, 15 सितंबर तक फुल हुई सीटें

अब तक 93 हजार यात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। इससे हेली कंपनियों ने लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया। Kedarnath Helicopter booking फुल है
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
kedarnath helicopter ticket booking: Kedarnath Helicopter booking full till 15th September
Image: Kedarnath Helicopter booking full till 15th September

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा को लेकर हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। मानसून में यात्रा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन 1 सितंबर से द्वितीय चरण में चारधाम यात्रा के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

Kedarnath Helicopter booking full

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक 93 हजार यात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। इससे हेली कंपनियों ने लगभग 70 करोड़ का कारोबार किया और यात्रा के शेष दो महीने भी हेली टिकटों की बुकिंग फुल रहने की उम्मीद है। यहां एक सितंबर से सभी हेली कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। इसे लेकर 15 सितंबर तक सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। अब 16 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए एक सितंबर को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। केदारनाथ धाम के लिए 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल पहली बार हिमालयन हेली कंपनी ने बरसात के दौरान भी अपनी सेवाएं जारी रखीं। जबकि 8 अन्य हेली सेवाओं ने मानसून में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं।

अब क्रिस्टल व चिप्सन हेली कंपनी एक सितंबर से और शेष छह कंपनियां पहले सप्ताह से अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। इन दिनों प्रतिदिन चार हजार से अधिक तीर्थ यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने दूसरे चरण की केदारनाथ धाम की यात्रा के दृष्टिगत परिवहन व सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग व संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हिकरण करते हुए अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड, पैराफिट, बैरिकेडिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। बंद सड़कों को तुरंत खुलवाने के लिए निर्माणदायी संस्थाओं को अलर्ट रहने को कहा गया है। एक बार फिर से आपको बता दें कि Kedarnath Helicopter booking 15 सितंबर तक फुल है।