Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में सिरफिरे प्रेमी ने मां और बेटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी।
आरोपी धारदार हथियार लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और मां-बेटी का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करने के साथ सरेंडर कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। घटना काशीपुर की है। जहां ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां क्षेत्र में रहती थी। ननिया का पति और उसका बेटा खाड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार को करीब पौने 11 बजे अलीखां मोहल्ले का निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने शिबा की गला रेतकर हत्या की। बाद में खून से सने हथियार से ननिया का भी गला रेत दिया। आगे पढ़िए
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला है कि सलमान और शिबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। गुरुवार को उसके सिर पर जैसे खून सवार हो गया और उसने मां-बेटी की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।