Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
कई बार आदेश अंतिम वक्त पर जारी होते हैं, जिन पर समय रहते अमल कर पाना आसान नहीं होता। इस बार भी यही हुआ है। देहरादून में 2 सितंबर यानि आज भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ, लेकिन ये आदेश रात के वक्त जारी हुआ। ऐसे में कई स्कूलों में सुबह तक आदेश पहुंचा ही नहीं। स्कूलों में छुट्टी को लेकर स्कूल प्रबंधक गफलत में रहे। भारी बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए स्कूल भी पहुंच गए। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान की खबर पहले ही दे दी गई थी, लेकिन सरकारी मशीनरी की नींद देर रात खुल सकी। आगे पढ़िए कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे
जारी आदेश में लिखा है कि मसूरी, सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के अलर्ट के चलते 2 अगस्त को मसूरी-सहस्त्रधारा क्षेत्र से लगे हुए समस्त स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत बंद रखा जाएगा। आदेश की प्रति खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर, रायपुर और उप शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से 12 तक के राजकीय, अशासकीय एवं निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश क्योंकि देर रात जारी हुआ, इस वजह से स्कूलों में सुबह तक गफलत की स्थिति बनी रही। स्कूल प्रबंधन के साथ ही छात्रों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।