Kedarnath Helicopter booking 30 सितंबर तक फुल है। इसी सप्ताह सभी नौ हेली कंपनियां विधिवत सेवाएं देने लगेंगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Kedarnath Helicopter booking full till 30th September
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज होने के साथ ही एक सितंबर से दो हेली कंपनियों क्रिस्टल व चिप्सन ने केदारनाथ धाम के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
Kedarnath Helicopter booking full
हिमालयन हेली कंपनी ने बरसात में भी सेवाएं जारी रखीं, इस तरह अब तीन हेली कंपनियां केदारनाथ के लिए सेवाएं दे रही हैं। वहीं बाकी बची छह कंपनियां भी इसी सप्ताह अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। वहीं, धाम के लिए 30 सितंबर तक सभी हेली टिकट आनलाइन बुक हो चुके हैं। उधर, चारों धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में 68 हजार 329 तीर्थ यात्री चारों धाम पहुंच चुके हैं। दरअसल मानसून सीजन शुरू होते ही जून अंतिम सप्ताह में आठ हेली कंपनियां केदारनाथ से वापस लौट गई थीं। जबकि, हिमालयन हेली कंपनी ने बरसात में भी अपनी उड़ान जारी रखीं। अब मानसून की विदाई को देखते हुए सभी हेली कंपनियां वापस चारों धाम लौटने लगी हैं। इसी के साथ ही धाम के लिए हेली टिकटों की online Kedarnath Helicopter booking भी शुरू हो गई है।
Kedarnath yatra 2022
आपको बता दें कि यात्रा के पहले चरण में 10.60 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें हेली सेवा से दर्शनों को पहुंचने वालों की संख्या 1.52 लाख है। अब द्वितीय चरण में बाबा के दर्शनों को तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी सप्ताह सभी नौ हेली कंपनियां विधिवत रूप से सेवाएं देने लगेंगी। वहीं मानसून की विदाई नजदीक आते ही चारधाम यात्रा ने गति पकड़ ली है और रोजाना 11 हजार से अधिक तीर्थ यात्री चारों धाम दर्शनों को पहुंच रहे हैं। कुल यात्रियों की संख्या पर नजर डालें तो बदरीनाथ धाम अब तक 11 लाख 37 हजार 736 तीर्थ यात्री पहुंचे। केदारनाथ धाम में भी एक सप्ताह से रोजाना चार हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बीते एक सप्ताह में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगभग दोगुना हो गई। 25 अगस्त को जहां दोनों धाम में 1,688 तीर्थ यात्री पहुंचे थे, वहीं दो सितंबर को यह संख्या 2,957 पहुंच गई।