Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: मानसून संग आई मुश्किलों का सिलसिला अब तक थमा नहीं है। रविवार को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में खराब मौसम को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। 9 सितंबर तक प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लें। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है। 5 सितंबर, 6 सितंबर और 8 सितंबर व 9 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के सभी पर्वतीय जिलों व मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा तीव्र बौछार होने की संभावनाएं जताई गई है। 8 सितंबर को नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
आज भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। हालांकि 7 सितंबर को मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला जारी हो जाएगा। जो कि 9 सितंबर तक जारी रह सकता है। रविवार को भी भारी बारिश के चलते लोग परेशान रहे। राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलभराव से जूझते रहे। अब भी कई इलाकों में बिजली संकट गहराया हुआ है, पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। उधर पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे (एनएच) पर पलेटा के पास मलबा आने से लगभग आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। हरड़िया में भी भूस्खलन हो रहा है, जिससे मुनस्यारी के लिए बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather update पढ़ते रहें।