Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गढ़वाल राइफल का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हुआ है।
जी हां पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के निवासी कोमल खुगशाल के निधन की खबर आई है। वो 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पातल में उनका निधन हो गया। पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के कुड़ि गांव के राम प्रकाश खुगशाल जी के पुत्र कोमल खुगशाल के निधन के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक शहीद कोमल खुगशाल की पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। भगवान शहीद सैनिक की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।