युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त से एक लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो ये रकम लौटा नहीं पा रहा। इसलिए वो अपनी किडनी बेचना चाहता है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: youth reached hospital to sell kidney In Haridwar
हरिद्वार: कर्जा इंसान को कहीं का नहीं छोड़ता।
youth reached hospital to sell kidney In Haridwar
अब हरिद्वार में ही देख लें, यहां सोमवार को एक युवक अपनी किडनी बेचने पहुंच गया। युवक बेहद परेशान था। स्वास्थ्यकर्मियों से बार-बार किडनी बेचने की बात कह रहा था। कर्मचारियों ने उसे समझाया कि शरीर के अंगों की खरीद फरोख्त अपराध है, पर युवक कुछ सुनने को राजी न हुआ। वजह पूछने पर युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त से एक लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो ये रकम लौटा नहीं पा रहा। इसलिए वो अपनी किडनी बेचना चाहता है। बताया जा रहा है कि युवक नैनीताल जिले के देवीधुरा का रहने वाला है और हरिद्वार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। एक वर्ष पहले पिथौरागढ़ निवासी दोस्त से उसने एक लाख रुपये उधार लिए थे जो वो चुका नहीं पा रहा है।
युवक ने बताया कि उसका दोस्त उससे पैसा वापस मांग रहा है, लेकिन उसके पास लौटाने के लिए पूंजी नहीं है। युवक अपनी किडनी बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है। युवक ने बताया कि फैक्टरी में उसे 16 हजार रुपये मिलते हैं। किराया और अपने खर्चे पूरे नहीं हो पाते हैं। घर में पिता बेरोजगार और मां गृहिणी है। तीन भाई हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। उसने दोस्त से सोमवार तक रुपया लौटाने का वादा किया था, लेकिन इंतजाम नहीं होने के कारण वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। युवक को किसी तरह समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक किडनी बेचने की बात कह रहा था। उसकी बात सुनकर सब चौंक गए। बहरहाल युवक को समझाकर वापस भेज दिया गया है।