उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का भी अलर्ट..पहाड़ों में बढ़ी ठंडक

अगले 24 घंटों में देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पढ़िए Uttarakhand Weather update 11 september
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 11 september: Uttarakhand Weather update 11 september
Image: Uttarakhand Weather update 11 september

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है।

Uttarakhand Weather update 11 september

देहरादून समेत कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। उधर देहरादून की बात करें तो यहां देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मसूरी में भी बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है, कोहरा छाने से ठिठुरन का अहसास होने लगा है। शुक्रवार सुबह भी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ने के साथ ही हर तरफ कोहरा छा गया। इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भूस्खलन आशंकित इलाकों में रहने वाले लोग भी सतर्कता बरतें। आज राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अब सड़कों का हाल भी जान लें। बीते दिनों बारिश थमने के कारण बंद सड़क मार्गों को खोलने का काम तेजी से हुआ। प्रदेश में 83 ग्रामीण सड़कें, दो मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग समेत कुल 87 सड़कों को छोड़कर अन्य को खोल दिया गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather update पढ़ते रहें।