Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मानसून अपने अंतिम चरण पर है मगर उसके बावजूद भी मॉनसून के कारण होने वाली तबाही कम होने का नाम नहीं ले रही है।
आए दिन उत्तराखंड में अलग-अलग जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से प्राकृतिक आपदाओं की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बीते दिन पिथौरागढ़ के धारचूला के खोतिला में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। आगे आप तस्वीरों में वहां की तबाही देख सकते हैं। यहां पर काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच रखी है। बताया जा रहा है कि एक महिला लापता भी है जिसको ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो चुका है। वहीं धारचूला के मल्ली बाजार में भी भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है और कई मकान जलमग्न हो गए हैं। आगे देखिए तस्वीरें