उत्तराखंड के इन दो जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे भयंकर बारिश की संभावना
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Heavy rain alert in Dehradun Bageshwar
देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम फिर करवट बदलेगा।
Heavy rain alert in Dehradun Bageshwar
देहरादून और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं डीएम सोनिका ने भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पिथौरागढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है।
भूस्खलन के कारण विकासखंड धारचूला और मुनस्यारी में बंद 15 सड़कों ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। पीएमजीएसवाई, लोनिवि धारचूला की 12, पीएमजीएसवाई आरडब्ल्यूडी डीडीहाट की दो और बीआरओ धारचूला की सीमा सड़क पूरी तरह से बंद है। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही तो बंद हो रखी है इसी के साथ ही जरूरी सामान घर तक पहुंचाने में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बात करें मुनस्यारी और धारचूला विकासखंड की तो क्षेत्र में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घटियाबगड़ सड़क और 14 ग्रामीण सड़कें शनिवार रात से बंद हैं। इससे दारमा, व्यास, चौदास घाटियों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मूसलाधार बरसात की वजह से पिथौरागढ़ में सड़कें सुचारू करने में भी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज यूं ही बिगड़ा हुआ रहेगा।