उत्तराखंड: पत्नी को जिताना था चुनाव, पति ने वोटरों को पिलाई जहरीली दारू..11 लोगों की मौत!

हरिद्वार जहरीली शराब कांड में तीन दिनों के भीतर वैसे तो लोगों में चर्चा है कि 11 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन का अलग तर्क है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar Poisonous Liquor 11 Death: 11 people died due to Poisonous liquor in Haridwar
Image: 11 people died due to Poisonous liquor in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है।

11 Death due to Poisonous Liquor in Haridwar

जी हां कुछ समाचार पत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल मिलाकर अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकारी आंकड़ों में 8 मौतें बताई जा रही हैं। प्रधान पद की प्रत्याशी बबली देवी के पति विजेंद्र ने कच्ची शराब ग्रामीणों को बांटी थी, जिसके बाद लगातार ग्रामीणों की तबियत बिगड़ती चली गई। इस घटना के बाद हरिद्वार प्रशासन में हड़कंप मचा है। पूरा मामला पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ का है। एसआईटी ने मुख्य आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर बाकी बची हुई शराब बरामद कर ली थी लेकिन उसकी पत्नी एवं उसका भाई नरेश अभी पकड़ से बाहर है। आगे पढ़िए

आरोपी बिजेंद्र फूलगढ़ गांव का ही रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 35 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के सामान बरामद किए हैं। बिजेंद्र की पत्नी प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही है. बिजेंद्र पत्नी को चुनाव जिताने के लिए और वोटरों को लुभाने के लिए कई ग्रामीणों को कच्ची शराब पिला रहा था. इसी शराब को पीकर कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी है। हरिद्वार जहरीली शराब कांड में तीन दिनों के भीतर वैसे तो लोगों में चर्चा है कि 11 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन तीन दिन पहले हुई तीन लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीनी नहीं मान रहा है. ऐसे में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से हरिद्वार जहरीली शराब कांड में 8 लोगों की मौत हुई है.