उत्तराखंड के 4 जिलों में आज भारी गर्जना के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने का भी डर

मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। पढ़िए uttarakhand Weather News 13 september
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather update 13 september : uttarakhand Weather News 13 september
Image: uttarakhand Weather News 13 september

नैनीताल: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज यूं ही बिगड़ा हुआ रहेगा।

uttarakhand Weather News 13 september

आज यानी कि 13 सितंबर को चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में इन 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड के कपकोट में भी मूसलाधार बरसात की वजह जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। वहां अतिवृष्टि ने तबाही मचा रखी है।कपकोट में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से पौंसारी, बमसेरा, रिखाणी में लोगों को नुकसान हुआ है। सड़कें पूरी तरह बंद हो रखी हैं। वहीं बैसानी ग्राम पंचायत के पौंसारी तोक में बादल फटने के बाद खतरनाक मंजर दिखाई दे रहा है। पौंसारी के घर,प्राथमिक स्कूल और खेत खलिहान मलबे की चपेट में आ गए हैं। कपकोट में शनिवार की रात 107.5 मिमी और रविवार को 35 मिमी बारिश हुई। कुल मिला कर उत्तराखंड में मॉनसून अपने अंतिम चरण पर है और जबरदस्त कहर मचा रहा है। ऐसे में हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नदियों से दूर रहें और बरसात के दौरान बाहर निकलने से बचें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।