उत्तराखंड के युवा ध्यान दें: समूह-ग में 7 हजार पदों पर होने वाली हैं भर्तियां, पढ़िए पूरी डिटेल

एक हफ्ते में जारी होगा समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर, 7000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा, सीएम ने किए निर्देश जारी
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand ukpsc  group c bharti : uttarakhand ukpsc group c recruitment 2022
Image: uttarakhand ukpsc group c recruitment 2022

देहरादून: सरकारी नौकरी की भर्तियों का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है।

ukpsc group c recruitment 2022

बीते 10 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा। जी हां, राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की 23 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक सप्ताह में जारी करेगा। इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर-जनवरी में परीक्षा भी करा दी जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग करीब 7000 पदों पर भर्ती परीक्षा कराएगा। दरअसल पिछले सप्ताह सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां कराने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी थी। इसके बाद 10 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बड़े स्तर पर बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा। आगे पढ़िए

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि भर्तियों के लिए एक सप्ताह के भीतर कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और दिसंबर 22 से जनवरी 2023 तक इनकी परीक्षाओं का आयोजन भी करा दिया जाएगा। बता दें कि सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधनों के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेज दिया गया है। वहीं समूह-ग की भर्तियों से संबंधित उम्मीदवारों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए राज्य लोक सेवा आयोग एक पब्लिक ग्रीवांस रेडरेसल सेल (पीजीआरसी) स्थापित करने जा रहा है।सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी सभी जानकारियां समय से जारी की जाएंगी। इसका विस्तृत विवरण, फोन नंबर, ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।