Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
कल चमोली जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल मौसम विभाग द्वारा चमोली जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिनांक 14.09.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।