मौसम विभाग देहरादून के निर्देशक बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड के लोगों से आगे वाले तीन दिनों तक सतर्कता बरतने को कहा है। पढ़िए uttarakhand weather news 14 to 16 september
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: red alert in uttarakhand weather news 14 to 16 september
चमोली: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम तेजी करवट ले रहा है। बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
uttarakhand weather news 14 to 16 september
आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में 14 से 16 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 17 और 18 तारीख को भी मौसम विभाग ने प्रदेश में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 और 16 सितंबर को भी उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और चमोली जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है। चमोली डीएम ने हिमांशु खुराना ने जनपद के अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए बुधवार 14 सितंबर 2022 को जिले में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पूरे सितंबर माह तक बारिश को लेकर अलर्ट देखने को मिलेगा और फिलहाल अभी बारिश से राहत नहीं है। उत्तराखंड से मानसू अक्टूबर माह के शुरुआती हफ्ते में मॉनसून विदा ले सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather news पढ़ते रहें।