उत्तराखंड में दुखद हादसा: स्कूल के शौचालय़ की छत गिरी, 8 साल के छात्र की मौत..3 गंभीर

चम्पावत जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल गए छात्र की के ऊपर छत गिर जाने से उसकी मौत हो गई।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
champawat school roof collapse student death: school toilet roof collapses in Champawat 1 death
Image: school toilet roof collapses in Champawat 1 death

चम्पावत: उत्तराखंड में स्कूलों के क्या हाल हैं, ये तो आप जानते ही होंगे।

school toilet roof collapses in Champawat

इस बीच चम्पावत जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल गए छात्र की के ऊपर छत गिर जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।ये पूरी घटना पाटी ब्लॉक के मौनकांडा प्राथमिक स्कूल की बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी अनुसार शौचालय जर्जर हो चुका था। उसकी छत गिरने से छात्र की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हड़कंप मचा हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। पुलिस की टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। आगे पढ़िए

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र सोनी, रिंकू और छात्रा शगुन हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की छत का जर्जर होना है। सूचना मिलने पर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी भी ली। और परिजनों को सांत्वना दी। हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात भी कही जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल की जर्जर हो चुका शौचालय एक बच्चे का काल बन गया