Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौमस विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षिति ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की छुट्टी करने का कहा है. वहीं, समस्त कार्मिक अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम की यात्रा पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसटीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया है। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15 और 16 सितंबर को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिनांक 15 सितंबर को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।