Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलग अलग जिलों में अब स्कूलों के अवकाश की खबर आ रही है।
रुद्रप्रयाग के स्कूल बंद रखने के डीएम पहले ही ऑडर दे चुके है तो वहीं हल्द्वानी से भी बड़ा अपडेट आ रहा है। नैनीताल डीएम ने जिले के सभी स्कूल 16 सिंतबर यानी शुक्रवार को बंद रखने के आदेश जारी किए है। बात अल्मोड़ा की कर लेते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में बुधवार रात से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते गुरुवार को स्कूल बंद रहे। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने जिले में 16 सितंबर यानी शुक्रवार को भी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम वंदना के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए है। उधर चम्पावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।