उत्तराखंड में 23 भर्ती परीक्षाएं करवाएगा UKPSC, जारी हुई परीक्षाओं की लिस्ट..आप भी देखिए

ताजा अपडेट ये है कि अब लोक सेवा आयोग 23 परीक्षाएं कराएगा। इसका आदेश जारी हो चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
ukpsc 23 exam list: UKPSC to conduct 23 examinations in uttarakhand
Image: UKPSC to conduct 23 examinations in uttarakhand

देहरादून: भर्ती घपला सामने आने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों को लेकर असमंजस बना हुआ है। परीक्षा में शामिल होने वाले और परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि अब लोक सेवा आयोग 23 परीक्षाएं कराएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए लोक सेवा आयोग के विनियम में संशोधन पर मुहर लग गई । अब परीक्षाओं की लिस्ट जारी हो गई है। आप भी देखिए

UKPSC to conduct 23 examinations

1.राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल
2. बंदी रक्षक
3. पर्यावरण पर्यवेक्षक/लैब असिस्टेंट
4. मानचित्रकार/ सर्वेयर
5. वन आरक्षी
6. अवर अभियंता (सिविल, विद्युत, यांत्रिकी)
7. अन्वेषक/संगणक
8. पुलिस आरक्षी /पीएसी /आईआरबी/ अग्निशामक
9. उपनिरीक्षक पुलिस/ द्वितीय अग्निशामन अधिकारी
10. सहकारिता पर्यवेक्षक
11. गन्ना पर्यवेक्षक
12. सहायक लेखाकार/ लेखा परीक्षक
13. कृषि / पशुपालन, उद्यान स्नातक स्तरीय
14. कनिष्ठ सहायक
15. वैयक्तिक सहायक
16. सहायक लेखाकार
17. व्यवस्थापक /व्यवस्था अधिकारी
18. पुलिस रैंकर्स
19. वाहन चालक
20. अनुदेशक/ कार्यशाला अनुदेशक
21. मत्स्य निरीक्षक
22. मुख्य आरक्षी (दूरसंचार)
23. स्केलर (वन विभाग)