मौसम विभाग द्वारा आज उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए uttarakhand weather update 16 september
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather update 16 september red alert
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है।
uttarakhand weather update 16 september
मौसम विभाग द्वारा आज उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 5 जिलों में आज स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी जनपद जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र और एक से 12वीं तक के विद्यालय दो दिनों तक बंद किये गये हैं। इन जिलों के अलावा देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच भी साबित होती दिख रही है। कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। यही नहीं 17 सितंबर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 सितंबर को भी उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और चमोली जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।