पीड़ित का कहना है कि सेना में तैनात आरोपी सुखबीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रेग्नेंट होने पर युवती का गर्भपात भी कराया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Army jawan accused of misbehave 25 times in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सेना और सैनिकों का बहुत सम्मान है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से यहां सेना के जवानों के अपराधों में लिप्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
Army jawan accused of misbehave in Udham Singh Nagar
इस बार मामला ऊधमसिंहनगर का है। जहां नानकमत्ता में एक युवती ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि सेना में तैनात आरोपित सुखबीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सुखबीर जब भी छुट्टी आता, उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस तरह आरोपी ने उसके साथ 25 बार दुष्कर्म किया। युवती प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी कराया। 11 जुलाई को पीड़ित को पता चला कि सुखबीर ने किसी और युवती से सगाई कर ली है।
तब पीड़ित ने सुखबीर से मुलाकात की, उससे शादी कर लेने की मिन्नतें कीं, लेकिन सुखबीर नहीं माना। सुखबीर और उसके पिता मुख्तियार सिंह ने भी पीड़ित को धमकियां दीं। इंसाफ पाने के लिए युवती को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। बहरहाल पुलिस ने अदालत के आदेश पर सुखबीर सिंह और उसके पिता मुख्तियार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते हफ्ते ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर में भी शामने आया था। यहां युवती ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना था कि आरोपी ने सगाई के बाद उसके साथ संबंध बनाए। बाद में शादी के एवज में एक कार और 25 लाख की नकदी देने की डिमांड रख दी। फिलहाल मामला पुलिस के पास है, जांच जारी है।