आज उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने का भी डर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पढ़िए uttarakhand weather news 18 september
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand weather update 18 september: uttarakhand weather news 18 september
Image: uttarakhand weather news 18 september

बागेश्वर: उत्तराखंड में मौसम राहत देता नहीं दिख रहा। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

uttarakhand weather news 18 september

सड़कें ब्लॉक होने की वजह से पर्वतीय जिलों में आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश को देखते हुए आज भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आज बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का अनुमान है। आगे पढ़िए

प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछार की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उधर, कुमाऊं में लगातार जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बनी हुई है। पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबे से कई जगह मकान क्षतिग्रस्त हो गए, सड़कें बंद हैं। चंपावत में टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के कई अन्य छोटे-बड़े मार्ग बंद हैं। कुमाऊं मंडल में 46 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। रुद्रपुर और सितारगंज में कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। सितारगंज में 200 परिवारों के घरों में पानी घुसने की खबर है। प्रशासन की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather news पढ़ते रहें।