उत्तराखंड में 6 जिलों में तत्कालिक बारिश की चेतावनी, नदी-नालों के पास रहने वाले सावधान!

आज कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। पढ़िए uttarakhand weather update 19 september
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 19 september: uttarakhand weather update 19 september
Image: uttarakhand weather update 19 september

रुद्रप्रयाग: मानसून के साथ आई मुसीबतों का सिलसिला थम नहीं रहा। प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश हो रही है।

uttarakhand weather update 19 september

जगह-जगह भूस्खलन होने की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित है। लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आज सुबह छह बजे से अगले कुछ घंटों तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ बरसात हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आगे पढ़िए

कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों के साथ गढ़वाल क्षेत्र के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, रुद्रप्रयाग तथा चमोली जनपद में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं बारिश की बात करें तो हल्द्वानी में 26.5, शीतला खेत में 14, कनालीच्छीना में 12, डीडीहाट में 11, पौड़ी में 9, खटीमा में 8.5 तथा बड़कोट में से 15 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। भारी बारिश के चलते नदियों-गदेरों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather update पढ़ते रहें।