आज नैनीताल चंपावत जिलों में कहीं-कही भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए uttarakhand weather news 22 september
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather news 22 september
देहरादून: मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन बारिश से राहत नहीं मिल रही।
uttarakhand weather news 22 september
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज नौनीताल, चंपावत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जैसे जिले में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने व चमकने को लेकर भी अलर्ट है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय स्थिति में है। गुरुवार को प्रदेश में तकरीबन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी किए गए हैं।
पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। 23 व 24 को भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है। अगले दो दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों को भारी बारिश, आकाशीय बिजली को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है। बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कुछ जगहों में सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, नदी, नालों के जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान मान की हानि होने की आशंका भी जताई है। आपदा राहत व बचाव टीमों को तैयार रहने की सलाह दी गई है। साथ ही नदी-नालों के किनारे रहने वालों को भी सर्तक रहने को कहा गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather news पढ़ते रहें।