उत्तराखंड: बीच रास्ते में 3 लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने लड़कियों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो पीछे हटने को राजी न थीं। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
haridwar girls fight video: Video of fight between 3 girls in Haridwar
Image: Video of fight between 3 girls in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली तीन लड़कियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं।

Video of fight between 3 girls in Haridwar

तीनों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन लड़कियां नहीं मानीं। एक-दूसरे को बाल पकड़ कर घसीटती रहीं। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामला शांत किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना रुड़की की है। यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। वीडियो में दिख रही तीनों लड़कियां यहां पढ़ने आती थीं। बताया जा रहा है कि दो युवतियों का साथ पढ़ने वाली एक युवती से कोचिंग सेंटर में विवाद हो गया था। आगे पढ़िए

जैसे ही वह कोचिंग सेंटर से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची तो दोनों युवतियों ने एक युवती को पकड़ लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। युवती भी दोनों से भिड़ गई। काफी देर तक तीनों में बीच सड़क में लात-घूंसे चलते रहे। कोई भी पीछे हटने को राजी न था। युवतियों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोड पर जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़कियां मारपीट करती रहीं। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद में लड़कियां वहां से चली गईं। तीनों लड़कियों के बीच सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।