उत्तराखंड से दुखद खबर: पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की मानवी की मौत

बाजपुर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो इस हादसे से सबक लें। बच्चों की देखभाल में कतई लापरवाही न बरतें।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bazpur manvi water bucket: Girl dies after drowning in water bucket in Bazpur
Image: Girl dies after drowning in water bucket in Bazpur

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में हुए दुखद हादसे में डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची खेलते वक्त पानी से भरी बाल्टी में गिर गई थी। जिससे बाल्टी में डूबने से बच्ची की जान चली गई।

Girl dies after drowning in water bucket in Bazpur

काफी देर बाद स्वजनों का ध्यान उधर गया तो उनमें कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। घटना बाजपुर की है। यहां ग्राम महेशपुरा निवासी रूपबसंत सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीते दिन उनकी डेढ़ साल की बेटी मानवी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच वह आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और पानी से खेलने लगी। इसी दौरान वह अचानक बाल्टी में गिर गई और बाल्टी में भरे पानी में डूब गई। बच्ची के पिता की सब्जी की दुकान है। घटना के वक्त वो दुकान पर गए हुए थे, जबकि पत्नी रानी घर की छत पर गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। परिवार की अन्य महिलाएं कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में काम करने गई थी।

मानवी आंगन में ही खेल रही थी, इसी दौरान वो न जाने कब पानी से भरी बाल्टी के पास गई और उसमें गिर गई। छोटी बच्ची बाल्टी से बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद पास में सो रहे बड़े भाई देव ने जब उठकर देखा तो उसकी बहन बाल्टी में पड़ी थी। उसने घटना की सूचना तुरंत मां को दी। बच्ची को बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मानवी की सांसें थम गई थीं। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। बेटी की मौत के बाद से सदमे में पहुंची मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा परिवार मानवी पर जान छिड़कता था, लेकिन शुक्रवार को हुए हादसे में सब खत्म हो गया। बच्ची की मौत के बाद माता-पिता गहरे सदमे में हैं।