उत्तराखंड में 5 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 6 जिलों के लोग बेहद सावधान रहें

प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन जौनसार बावर के कई क्षेत्रों में सड़क मार्ग अब भी बाधित हैं। यहां भारी बारिश के चलते खूब तबाही हुई है। पढ़िए Uttarakhand Weather report 5 october
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 2 october: Uttarakhand Weather report 5 october
Image: Uttarakhand Weather report 5 october

नैनीताल: मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन उससे पहले प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है।

Uttarakhand Weather report 5 october

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल खराब मौसम से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर, 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 5 अक्टूबर से फिर से बारिश शुरू हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर. अल्मोड़ा एवं उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है। अभी प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। अब सुबह और रात को हल्कीव ठंड भी महसूस होने लगी है। उधर गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। चकराता के साहिया में पिछले दिनों अमलावा नदी की बाढ़ खेत-मकान तो बहा ही ले गई। यहां दस हाइड्रम योजना भी बाढ़ के साथ ही बहने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। योजना के साथ ही एक दर्जन से अधिक नहरें भी तबाह हुई हैं। जौनसार बावर क्षेत्र में अब भी कई सड़क मार्ग बाधित हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather report पढ़ते रहें।