उत्तराखंड: 12 लोगों की मौत की आरोपी बबली ने 1 वोट से जीता चुनाव, जीतते ही हुई गिरफ्तार

शराब कांड का आरोपी बिजेंद्र जहां जेल की हवा खा रहा है तो वहीं उसकी पत्नी बबली देवी ने एक वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haridwar gram pradhan babli: gram pradhan babli arrested in haridwar
Image: gram pradhan babli arrested in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार का पथरी क्षेत्र। यहां फूलगढ़ और शिवगढ़ क्षेत्र में पंचायत चुनाव के बीच कच्ची शराब के सेवन से 12 लोगों की जान चली गई थी।

gram pradhan babli arrested in haridwar

शराब कांड में बिजेंद्र नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन अब इस मामले में एक और मोड़ आ गया है। यहां शराबकांड के आरोपी बिजेंद्र की पत्नी बबली देवी ने प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। बता दें कि बबली देवी भी शराब कांड की आरोपी है, बबली के साथ बिजेंद्र का भाई भी शराबकांड के मुकदमे में आरोपी है, लेकिन ये दोनों ही पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बिजेंद्र जहां जेल की हवा खा रहा है तो वहीं उसकी पत्नी बबली देवी ने एक वोट से चुनाव जीतकर रिकार्ड बना दिया। चुनाव नतीजे आने पर बबली की एक वोट से हुई जीत ने सबको चौंका दिया। बबली को 859 और प्रतिद्वंद्वी स्वाति को 858 वोट मिले हैं। ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। बबली के प्रधान बनने पर स्वजन और समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने बिजेंद्र को झूठा फंसाया है। इसलिए उन्होंने पूरी मेहनत से बबली को चुनाव जिताया है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे पढ़िए

बता दें कि पथरी के फूलगढ़ और शिवगढ़ में कच्ची शराब के सेवन से 12 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पहले दिन प्रशासन शराब पीने से ग्रामीणों की मौत की बात से इन्कार करता रहा। लेकिन, अगले दिन मौत का आंकड़ा बढ़ने पर प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने प्रधान पद की प्रत्याशी बबली के पति बिजेंद्र को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बताया था कि बिजेंद्र ने छह माह पहले अपने खेत में ही कच्ची शराब बनाई थी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर बांटी थी। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर जेसीबी से खेत की खोदाई कर कच्ची शराब भी बरामद की थी। बाद में यह मामला एसआइटी को सौंप दिया गया। ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है